Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में एक युवक की उसी के दोस्तों ने ही हत्या कर दी, CCTV से हुआ खुलासा
In Jalandhar, a young man was murdered by his own friends, CCTV revealed

जालंधर में एक युवक की उसी के दोस्तों ने ही हत्या कर दी, CCTV से हुआ खुलासा

जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में एक युवक की उसी के दोस्तों ने हत्या कर दी। हत्या भी सिर्फ 1500 रुपए के लिए की। मरने वाले युवक की पहचान दानिश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार परिजनों ने कहा कि दानिश का दोस्त उसे बहाने से अपने साथ ले गया था।

इस दौरान ही उसके दोस्त और उसके साथियों ने दानिश का मर्डर कर दिया। इसके बाद स्कूटी पर लाश कपड़े में लपेट कर ले गए और दकोहा फाटक के पास फेंक आए। परिजनों ने कहा कि घर पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। सामान दानिश ही खरीद रहा था। दोस्तों को शक था कि उसके पास ज्यादा पैसे हैं, लेकिन मर्डर के बाद जेब से 15 सौ रुपए ही निकले।

परिजनों ने बताया कि दानिश मंगलवार से गायब था। उन्होंने दानिश की तलाश शुरू की तो उन्हें वहां से एक सीसीटीवी फुजेट मिली। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा था कि उसके दोस्त दानिश को कपड़े में लपेटकर स्कूटी पर ले जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें पता चला कि उसे मारकर दकोहा फाटक के पास फेंक आए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है


Leave a Reply