Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालन्धर में 3 दिन पहले गुम हुए लड़के को थानां न:3 के प्रभारी ने सही सलामत ढूढ निकाला
In Jalandhar, 3 days ago, the in-charge of police station No: 3 found the missing boy safely.

जालन्धर में 3 दिन पहले गुम हुए लड़के को थानां न:3 के प्रभारी ने सही सलामत ढूढ निकाला

जालंधर : बीते दिनों में जालन्धर शहर के नगर निगम के पार्किंग से दोपहर के समय मे 12 साल का लड़का गुम हो गया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट के थानां न:3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने गुम हुए लड़के सक्षम को सही सलामत ढूढ लिया है।

पुलिस ने बच्चे को अमृतसर से बरामद कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए थानां के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मानयोग पुलिस कमिश्नर डॉ सुखचैन सिंह गिल व एसीपी नार्थ सुखविंदर सिंह के आदेशों पर दिन रात थानां की पुलिस पार्टी सहित मौके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे व शहर के अलग अलग इलाकों व रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर टीमो को भेज कर बच्चे को ढूढने के लिए भेजा गया व सभी न्यूज़ पेपर व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कर्मचारियों की सहयोग से जब न्यूज़ को पब्लिश किया गया तो घूम हुए बच्चे की माता ने दुर्ग्याणा मंदिर के थाने में लड़के को पुलिस को सौप दिया व पुलिस थानां अमृतसर ने फोन कर बच्चे की जानकारी थानां न:3 के प्रभारी को दी गई। तभी थानां न:3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने लड़के के पिता के साथ थानां न:3 के एएसआई अमरीक सिंह, दलीप सिंह, हरदयाल सिंह टीम बना कर अमृतसर के लिए रवाना किया गया व बच्चे को सही सलामत बरामद किया गया गुम हुए बच्चे के पिता पवन कुमार ने बताया कि बच्चे की गुम होने की शिकायत पुलिस थाना-3 में की थी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को अमृतसर से सकुशल बरामद कर लिया। पवन कुमार ने बताया कि बच्चे को उसकी तलाकशुदा पत्नी लेकर अमृतसर चली गई थी।बरामद बच्चे सक्षम ने बताया कि उसकी मम्मी ने उसे बस स्टैंड बुलाया और बस पर बैठा कर अमृतसर ले गई थी। सक्षम ने बताया कि उसकी मम्मी ने उसे किसी के घर रखा हुआ था।थानां न:3 के प्रभारी मुकेश कुमार व एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह ने बच्चे को उस के पिता के हवाले कर दिया है व मौके पर बच्चे सक्षम के पिता पवन कुमार ने पुलिस कमिश्नर,एसीपी और मीडिया का धन्यवाद किया है।

 


Leave a Reply