Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing Doctors Day पर जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
Uproar over the death of patient in Jalandhar's private hospital on Doctors Day

Doctors Day पर जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

जालंधर : डॉक्टर्स डे के मौके पर जालंधर के प्राइवेट अस्पताल में हंगामा हो गया। कपूरथला की महिला की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके इलाज में लापरवाही बरती गई। जब उन्होंने इस बारे में पूछना चाहा तो बाउंसर बुलाकर उनके साथ मिसबिहेव किया गया। इसका पता चलते ही कपूरथला से और भी रिश्तेदार जालंधर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल के बाहर बीच सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर सड़क जाम कर दी और मांग की कि अस्पताल को सील किया जाए, ताकि किसी दूसरे मरीज की इलाज में लापरवाही से मौत ना हो।

कपूरथला की शरन ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर बुधवार शाम को जालंधर के इस प्राइवेट हॉस्पिटल में आई थी। उसकी मां खुद चलकर अस्पताल के भीतर गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उनकी छाती में कट लगाने के साथ इंजेक्शन भी दे दिया। जिसके बाद उनकी मां की तबीयत बिगड़ती गई और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। जब उन्होंने पूछना चाहा कि अस्पताल में उनकी मां ठीक-ठाक आई थी, फिर अचानक मौत कैसे हो गई तो इस पर उनके भाई के साथ अस्पताल के बाउंसरों ने धक्का-मुक्की की।

परिजनों के उग्र विरोध को देखते हुए इलाके की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक अस्पताल की तरफ से कोई पक्ष सामने नहीं आया है। जाम लगने की वजह से यहां से बस स्टैंड और मिशन चौक के साथ नकोदर चौक की तरफ जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

 

source link


Leave a Reply