Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing सपने में दिखाई दे ये खास चीज, तो जल्द बन सकते हैं करोड़पति
If you see this special thing in your dream, you can become a millionaire soon.

सपने में दिखाई दे ये खास चीज, तो जल्द बन सकते हैं करोड़पति

Dream Interpretation : स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपके सपने में दिखे ये खास चीज तो आपकी किस्मत जल्द चमकने वाली है। तो आज इस खबर में उन खास सपनों के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं

1. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि सपने में आपको सांप काट ले तो इसका अर्थ है कि आप जल्द ही मालामाल होने वाले हैं. इसके अलावा स्वयं को मल में लिपटे देखना भी धन आगमन का संकेत माना जाता है.

2. स्वप्न में देव दर्शन, पितृ दर्शन, भाई-बहन और कुटुंबियों का दिखना शुभ माना जाता है. वहीं स्वयं को मृतक देखना, खून निकलते देखना, स्वर्ग दर्शन, सर्प को मारना, सूर्य या चंद्र ग्रहण देखना, सेना को देखना, वर्षा होते दिखाई देने का मतलब है कि आपकी कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है.

3. स्वप्न में मृत्यु, शमशान में अंत्येष्टि, शव आदि दिखाई देते है तो शुभ-लाभ, उन्नति और मनोरथों की प्राप्ति होती है और लाश देखना, हाथी या घोड़े को आपका पीछा करते देखना, किसी बड़े सम्मान या पदोन्नति मिलने का संकेत है.

Amazon से Men’s Cotton Regular Fit shirt खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक

https://amzn.to/49DfWiy

4. स्वप्न में सुंदर स्त्री या अप्सरा को देखना प्रेमी या प्रेमिका से मिलाप कराने का संकेत है, जबकि दांत टूटना, नाखून काटना दारिद्र दूर होने का संकेत है.

5. बाग-बगीचा या हराभरा मैदान देखना शुभ संकेत है. ये बताता है कि आपको जल्द ही तनाव और चिंता से मुक्ति मिलने वाली है.

6. खुद को उड़ता देखना आपके आत्मविश्वास के बढ़ने का इशारा है. इसके अलावा यदि आपको सपने में कबूतर दिखाई दे, तो समझिए कि जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

7. स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को सपने में तोता दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपके घर में धन की बरसात होने वाली है.

8. अगर किसी को सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखाई तो यह बेहद ही शुभ संकेत है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का मतलब है कि आपकी आय में वृद्धि होने वाली है.

9. अगर आपको सपने में झाड़ू दिखाई देती है, तो यह आपके लिए बेहद शुभ संकेत है। इस सपने से यह पता चलता है कि आपकी आर्थिक तंगी दूर होनी वाली है।

10. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में चंद्रमा नजर आए, तो यह भी आपके लिए एक शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आप जल्द अमीर बनने वाले हैं, क्योंकि यह सपना धनवान बनने की ओर इशारा करता है।

डिस्क्लेमर : ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.


Leave a Reply