Dream Meaning : हर किसी को सोने के बाद कई बार कोई न कोई सपना तो आता ही होगा। कई लोगों को अपने सपने याद रहते हैं, तो कई लोग जगते ही इन सपनों को भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर एक सपने का अपना एक अर्थ है जिन्हें समय रहते पहचान कर व्यक्ति हर समस्या से पहले ही खुद बचा सकता है। ऐसे ही पशु-पक्षियों की बात करें, तो इन्हें देखने का अर्थ अलग-अलग होता है। वहीँ अगर कोई व्यक्ति सपने में बंदर देखता है, तो इसका भी शुभ या फिर अशुभ अर्थ होता है। जानिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बंदर दिखने के अर्थ।
1. ऐसा माना जाता है अगर किसी व्यक्ति को सपने में बंदर हंसते हुए दिखता है, तो इसका अर्थ है कि अच्छा समय शुरू होने वाला है। ऐसे में व्यक्ति को आने वाले समय में धन लाभ के साथ ,समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
2. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सपने में बंदरों का झुंड देखता है, तो इसका मतलब है कि जल्द ही उसे आर्थिक लाभ मिलने वाला है।
3. वहीँ अगर सपने में दिखें कि बंदर आप में ही लड़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि परिवार में किसी कारण दरार पड़ सकती है।
4. अगर सपने में बंदर खाना चुराते दिखे तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को जल्द ही धन लाभ होने वाला है।
5. अगर सपने में आप देखते हैं कि किसी बंदर ने आपको काट लिया है, तो समझ लें कि भविष्य में कोई गंभीर चोट लगने वाली है।
6. अगर सपने में बंदर को गुस्से में दिखाई दे तो समझ जाइए कि आप पर कोई भारी परेशानी आने वाली है या परेशानियों का पूरा पहाड़ टूटने वाला है.
Disclaimer : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’