Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing होशियारपुर के गांव रामपुर में भयानक हादसा , बेकाबू बस पेड़ से टकराई, 30 लोग घायल
Horrible accident in Rampur village of Hoshiarpur, uncontrollable bus collided with tree, 30 people injured

होशियारपुर के गांव रामपुर में भयानक हादसा , बेकाबू बस पेड़ से टकराई, 30 लोग घायल

होशियारपुर : टांडा-होशियारपुर रोड पर गांव रामपुर नजदीक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई, मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार 30 लोग जख्मीं हो गए। जबकि एक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लुधियाना से बाया होशियारपुर, टांडा के रास्ते गुरदासपुर जा रही निजी कंपनी की बस एक स्कूटी को चपेट में लेते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार सुखजिंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी कंधाला जट्टा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बस सवार घायल हो गए।

बताया जा रहा है टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा दो हिस्सों में टूट गया। जिस कारण सवारियां बुरी तरह फंस गई और राहगीरों तथा आस-पास के गांव वासियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद जेसीबी से काटकर सवारियों को बाहर निकाला गया। जख्मियों को टांडा तथा होशियारपुर के अस्पताल में भेज दिया गया।

हादसे बाद बस चालक व कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना बुल्लोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल दाखिल करवाया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

source link


Leave a Reply