Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा पदार्थ तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 66 किलो अफीम बरामद

पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा पदार्थ तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 66 किलो अफीम बरामद

पंजाब : पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने नशा तस्करी की ‘बड़ी मछली’ का भंडाफोड़ करते हुए झारखंड से चल रहे इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 66 किलो अफीम भी बरामद की गई है। पंजाब पुलिस के डी.जी.पी ने इसे दशक की सबसे बड़ी अफ़ीम की खेप की बरामदगी करार दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि फाजिल्का पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फाजिल्का पुलिस ने झारखंड से संचालित इस गिरोह की ‘बड़ी मछली’ को काबू कर 66 किलो अफीम बरामद की है।इसके साथ ही इससे जुड़े 2 अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 42 बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये जब्त किए गए है। डी.जी.पी. ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply