Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कोरोना से हालात खराब , एक ही दिन में 84 लोगों की मौत, अमृतसर में 12 और लुधियाना में 10 ने तोड़ा दम
punjab-84-people-died-of-corona-in-a-single-day

पंजाब में कोरोना से हालात खराब , एक ही दिन में 84 लोगों की मौत, अमृतसर में 12 और लुधियाना में 10 ने तोड़ा दम

चंडीगढ़ : कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते ग्राफ के बीच गत दिवस इस साल एक ही दिन में कोरोना से रिकार्ड 84 मौतों की खबर है। पंजाब में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7985 हो गई है। वहीं संक्रमण के 4653 नए केस सामने आए, जबकि 3418 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35311 हो गई है। इनमें से 463 को आक्सीजन और 43 को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सेहत विभाग की ओर से 80523 लोगों को टीका भी लगाया गया।

सेहत विभाग के अनुसार सोमवार को अमृतसर में सबसे ज्यादा 12, लुधियाना में 10, संगरूर में आठ, बठिंडा व पटियाला में सात-सात, जालंधर व तरनतारन में छह-छह, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) व गुरदासपुर में पांच-पांच, कपूरथला में तीन, फरीदकोट, होशियारपुर, मानसा व पठानकोट में दो-दो और फाजिल्का व फिरोजपुर में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हुई।मोहाली में 792, लुधियाना में 758, जालंधर में 380, अमृतसर में 342, पटियाला में 304, बठिंडा में 221, गुरदासपुर में 198, होशियारपुर में 178, पठानकोट में 175, मुक्तसर में 174, तरनतारन में 165, फरीदकोट में 153, कपूरथला में 137, संगरूर में 126 और मानसा में 125 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन और आक्सीजन के घट रहे भंडार पर ङ्क्षचता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार को वैक्सीन की सप्लाई तुरंत भेजने व पंजाब में दो नए आक्सीजन प्लांट को तत्काल मंजूरी देने की अपील की है।

 

source link


Leave a Reply