Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing Himachal News : कुल्लू में मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास तेज हवा से पेड़ नीचे गिरा, दबने से 6 लोगों की मौत

Himachal News : कुल्लू में मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास तेज हवा से पेड़ नीचे गिरा, दबने से 6 लोगों की मौत

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में रविवार शाम बड़ा हादसा होने की खबर है। गुरुद्वारा के नजदीक तेज हवा से एक बड़ा पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में आए छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पर गाड़ियों का लंबा जाम था। इसी दौरान बड़ा पेड़ गाड़ियों पर गिर गया।जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसे में तीन महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते गिर गया है। नीचे जाम के कारण खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिरने से यह हादसा हो गया है।

सूचना मिलते ही कुल्लू से प्रशासन की टीम, पुलिस दमकल विभाग की टीमें घटना स्थल पर पहुंची हैं। तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।आज वीकेंड होने के चलते संडे के दिन पर्यटक काफी संख्या में मणिकर्ण घाटी आए थे। सड़क पर जाम लगने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की जान चली गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


Leave a Reply