Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing Himachal News : पार्टी करने गए तीन दोस्त, दो नहर में बहे, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Himachal News : पार्टी करने गए तीन दोस्त, दो नहर में बहे, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन

हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के मंडी में बग्गी चौक के समीप शुक्रवार रात फिसलकर भाखड़ा ब्यास सतलुज प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की नहर में गिरे युवक को बचाते हुए दोस्त भी बह गया। एक अन्य दोस्त सुरक्षित है। यह हादसा सालगिरह की पार्टी मनाने के बाद हुआ। शुक्रवार रात को पुलिस ने बहे युवकों की तलाश की। शनिवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार बल्ह के लोहारा निवासी हरदीप की सालगिरह की पार्टी के लिए आशीष गौतम और सुधीर शुक्रवार रात बग्गी पहुंचे थे। बग्गी चौक से आगे तीनों दोस्तों ने नहर के किनारे जश्न मनाया। इस बीच अचानक सुधीर नहर की तरफ उतर गया। इस बीच समझाने पर नहर से ऊपर आती बार उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। इसे देख दोस्त आशीष गौतम उसे बचाने के लिए नहर में उतर गया।

दोस्तों को नहर में डूबता देख तीसरा दोस्त हरदीप घबरा गया और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। बल्ह पुलिस मौके पर पहुंची और बहे युवकों की तलाश की। रात के अंधेरे में बहे युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह पुलिस दल और एनडीआरएफ टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया।


Leave a Reply