Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing मां चिंतपूर्णी के दरबार में मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु ने अर्पित किया 11 तोले सोने का छत्र

मां चिंतपूर्णी के दरबार में मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु ने अर्पित किया 11 तोले सोने का छत्र

हिमाचल न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में आस्था और भक्ति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने माता के चरणों में अपनी असीम श्रद्धा प्रकट करते हुए 11 तोले सोने का एक बेहद सुंदर छत्र अर्पित किया है। बताया जा रहा है कि इस श्रद्धालु ने माता रानी से कोई विशेष मन्नत मांगी थी। अपनी उस मुराद के पूरा होने की अपार खुशी में भक्त ने सपरिवार दरबार में पहुंचकर यह बेशकीमती भेंट माता को समर्पित की है।

इस बहुमूल्य भेंट की सबसे खास बात यह रही कि श्रद्धालु ने इसे पूरी तरह से गुप्त दान के रूप में किया है। जानकारी के अनुसार यह श्रद्धालु अपने पूरे परिवार के साथ माता के दरबार में पहुंचा था। उन्होंने सबसे पहले पवित्र गर्भगृह में जाकर माता की पावन पिंडी के दर्शन किए, शीश नवाया और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने 11 तोले सोने का यह छत्र मंदिर प्रशासन के अधिकारियों को सौंप दिया। दानकर्ता ने मंदिर प्रशासन से विशेष तौर पर आग्रह किया कि उनका और उनके परिवार का नाम या पहचान किसी भी रूप में सार्वजनिक न की जाए। बिना किसी दिखावे के किया गया यह दान सच्चे भक्तों की नि:स्वार्थ भक्ति को दर्शाता है।


Leave a Reply