Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के संतोषी नगर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, महिला व बच्चा बुरी तरह झुलसे
gas-cyclinder-blast-in-jalandhar-city-one-dead

जालंधर के संतोषी नगर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, महिला व बच्चा बुरी तरह झुलसे

जालंधर (अनुराग ) : जालंधर में सिलेंडर फटने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत की खबर आयी है। काजी मंडी के साथ सटे संतोषी नगर में बुधवार दोपहर को जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर एक सोडा बेचने वाली वैन में पड़ा था। सिलेंडर फटने से मोहन ठाकुर नाम के व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। वहीं, एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनको लोगों ने पास ही स्थित एक अस्पताल में दाखिल करवाया है। उनकी हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची।

लोगों ने बताया कि मोहन ठाकुर एक वैन में सोडा बेचने का काम करता है। सोडा मशीन के साथ सिलेंडर फिट कर रहा था कि अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर तक उसकी आवाज सुनी गई। सिलेंडर बदल रहा मोहन ठाकुर चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, इसकी जांच करवाई जाएगी। घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने से वैन सहित आसपास के घर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

 

source link


Leave a Reply