Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के डेविएट हॉस्टल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए झगडे में तीसरी मंजिल से गिरे 2 स्टूडेंट, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Two students fell from the third floor in a fight during a birthday party at Deviate Hostel, one dead , the other seriously injured

जालंधर के डेविएट हॉस्टल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए झगडे में तीसरी मंजिल से गिरे 2 स्टूडेंट, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

जालंधर : खबर है कि जालंधर के डीएवी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (डेविएट) में रविवार रात हुए झगड़े में एक छात्र की मौत हो गई है , व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार डेविएट के हॉस्टल में एक स्टूडेंट की बर्थ-डे पार्टी के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए थे ।

बताया जा रहा है कि बहसबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। वहीँ झगड़ा बढ़ने पर दोनों गुट हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वहां झगड़े के दौरान रेलिंग टूट जाने से दो स्टूडेंट तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरे। इनमें से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मरने वाले की पहचान कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई। कृष्ण बिहार का रहने वाला था और डेविएट से BSc कर रहा था। वहीँ घायल स्टूडेंट की पहचान अमन के रूप में हुई। वह भी BSc का छात्र है और वह भी बिहार का रहने वाला है।

हॉस्टल प्रबंधन ने दोनों छात्रों को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कृष्ण यादव को डेड डिक्लेयर कर दिया, जबकि अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जालंधर के डिवीजन नंबर दो थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।


Leave a Reply