Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में AAP पार्टी ने बिजली बिल जलाकर की बिजली आंदोलन की शुरुआत, लोगों से भी की अपील
AAP party starts power movement by burning electricity bill in Jalandhar, appeals to people too

जालंधर में AAP पार्टी ने बिजली बिल जलाकर की बिजली आंदोलन की शुरुआत, लोगों से भी की अपील

जालंधर (संदीप ): AAP पार्टी की जालंधर इकाई ने जिला प्रधान शहरी राजविंदर कौर और देहाती प्रधान प्रिंसिपल प्रेम कुमार के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी के माडल टाउन स्थित कार्यालय में बिजली के बिल जला कर बिजली आंदोलन की शुरुआत की। राजविंदर कौर और प्रेम कुमार ने कहा कि पंजाब के लोग महंगी बिजली से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी महंगी बिजली के मुद्दे को घर घर तक पहुंचाएगी, इसके लिए 150 से ज्यादा वालंटियरों और नेताओं की कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के गठन का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिजली आंदोलन के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव और हर मोहल्ले में जन सभाएं की जाएंगी, जिससे राज्य में महंगी बिजली के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर राजविंदर कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोविड की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए छोटी जनसभाएं करेगी और बिजली के बिल जला कर महंगी बिजली का विरोध करेगी।राजविंदर कौर ने निवेदन किया है कि लोग अपने घरों में बिजली के बिल जला कर उसकी फोटो अपने वाट्सएप पर लगाएं, ताकि पंजाब सरकार बिजली के रेट कम करने को मजबूर हो।

 

source link


Leave a Reply