Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में 2 मई से सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:00 बजे होंगे बंद
From May 2, government offices in Punjab will open at 7:30 am and close at 2:00 pm

पंजाब में 2 मई से सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:00 बजे होंगे बंद

पंजाब : अहम खबर है कि पंजाब के सरकारी ऑफिसों के खुलने का समय 2 मई से बदला जाएगा. मिली जानकारी अनुसार पंजाब के सरकारी ऑफिस 2 मई से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे. आपको बता दें कि ये टाइमिंग सिर्फ 15 जुलाई तक ही लागू रहेगी . पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि सरकार ने यह फैसला लागू करने से पहले लोगों से बातचीत की गई है. सभी लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से पहले वह सभी सरकारी काम पूरे करके अपने घर पहुंच जाएंगे. वहीं कर्मचारियों ने भी सरकार के इस फैसले पर सहमति जताई है. कर्मचारियों ने कहा कि दोपहर के समय गर्मी ज्यादा बढ़ने से पहले वह भी अपने घर लौट पाएंगे.

सीएम मान ने कहा कि, PSPCL ने सरकार को बताया है कि पीक लोड दोपहर डेढ़ बजे से 5 बजे तक रहता है. यदि सरकारी दफ्तर 2 बजे बंद होते हैं तो सभी पंखे, बल्ब, कूलर व AC बंद होने से पीक लोड 300 मेगावॉट से साढ़े 350 मेगावॉट तक कम हो जाएगा. आपको बता दें कि यह तरीका विदेशों में अपनाया जाता है. CM भगवंत मान ने कहा कि भारत में पहली बार इस प्रकार का अनुभव किया जा रहा है. उम्मीद करते हैं कि इससे सभी खुश होंगे.


Leave a Reply