Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM भगवंत मान ने गन्ने के रेट में 11 रुपये की बढ़ोतरी की, किसान बोले-हमें मंजूर नहीं
More than 10 lakh canceled ration cards will be reinstated in Punjab, major decisions approved in Punjab Cabinet meeting

पंजाब के CM भगवंत मान ने गन्ने के रेट में 11 रुपये की बढ़ोतरी की, किसान बोले-हमें मंजूर नहीं

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में 11 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। इससे किसानों को उनकी उपज का दाम 391 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी सहकारी और निजी मिलों में 2 दिसंबर से पिराई सीजन के एलान कर दिया। लेकिन सीएम के इस एलान से किसान खुश नहीं हैं। जालंधर में किसान जत्थेबंदियों ने एक बैठक की और कहा कि सीएम के भरोसे पर जालंधर में धरना हटा लिया था लेकिन मुख्यमंत्री ने शगुन के नाम पर सिर्फ 11 रुपये बढ़ाए, शगुन 21 और 51 का भी होता है।

एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में 11 रुपये को अच्छा शगुन माना जाता है, इसलिए हमारी सरकार ने किसानों को यह तोहफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पूरे देश में गन्ने का सबसे ज्यादा दाम दे रहा है, जिससे किसानों को बड़ा फायदा हो रहा है। मान ने कहा कि हाल ही में किसानों के साथ हुई बैठक में उन्होंने वादा किया था कि गन्ने की कीमत के मामले में पंजाब देश में अग्रणी होगा और आज यह वादा पूरा हो गया है।

जालंधर में किसान जत्थेबंदियों ने एक बैठक की और कहा कि सीएम के भरोसे पर जालंधर में धरना हटा लिया था लेकिन मुख्यमंत्री ने शगुन के नाम पर सिर्फ 11 रुपये बढ़ाए, शगुन 21 और 51 का भी होता है। पिछली बार जब किसानों ने संघर्ष किया था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 50 रुपये रेट बढ़ाए थे।

इस बैठक में 32 जत्थेबंदियां शामिल हुई। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर गुरदासपुर में बस स्टैंड के उद्घाटन के बाद 400 रुपये से अधिक के गन्ने का रेट और शुगर मिलें चालू करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो किसान फिर से संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 350 से अधिक किसानों पर रेलवे ट्रैक रोकने को लेकर दर्ज हुआ पर्चा सरकारों की नाकामियों का नतीजा है, इन्हें रद्द करना चाहिए।


Leave a Reply