Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing देश में दशहरे की धूम… इस जगह जलाया जाएगा सबसे बड़ा रावण का पुतला

देश में दशहरे की धूम… इस जगह जलाया जाएगा सबसे बड़ा रावण का पुतला

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना के दरेसी मैदान में आज 125 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग मेलों में 900 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब के सबसे ऊंचे रावण को बनाने में करीब 2 लाख रुपए का खर्च आया है। दरेसी मेले को लेकर शहरवासी काफी उत्साहित हैं।

आगरा के कारीगर अकील ने बताया कि वे वर्ष 2004 से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बना रहे हैं। पंजाब का सबसे ऊंचा यह पुतला पिछले काफी समय से दरेसी मैदान में तैयार किया जा रहा है। पिछले साल लुधियाना में ही 120 फीट ऊंचा रावण बनाया गया था, लेकिन इस बार इसकी ऊंचाई और बढ़ा दी गई है और 125 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। सबसे ऊंचा पुतला बनाने में करीब 2 लाख रुपए की लागत आई है। शाम को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में पुतलों को आग के हवाले कर दिया जाएगा।


Leave a Reply