Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing इंग्लैंड में पढ़ाई के नाम पर महिला वकील से हुई ठगी , रामामंडी थाने में आरोपी मां-बेटी के खिलाफ FIR दर्ज
Woman lawyer cheated in the name of studies in England, FIR lodged against accused mother-daughter in Ramamandi police station

इंग्लैंड में पढ़ाई के नाम पर महिला वकील से हुई ठगी , रामामंडी थाने में आरोपी मां-बेटी के खिलाफ FIR दर्ज

जालंधर : खबर है कि जालंधर के पुलिस थाना रामामंडी ने विदेश में पढ़ाई के नाम पर एक महिला वकील से ठगी करने वाली मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार मां बेटी बलविंदर कौर और उसकी बेटी प्रीत कौर ने जालंधर कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली मोनिका पुत्री राम सरूप निवासी मोहल्ला कोट राम दास से 2.40 लाख लेकर आश्वासन दिया था, उन्हें LLM की पढ़ाई के लिए ऑफर लेटर मिल जाएगा।

मोनिका ने बताया कि जब काफी लंबे अर्से बाद मोनिका ने इंग्लैंड में LLM कोर्स करने का ऑफऱ लैटर मांगा तो दोनों महिलाएं आनाकानी करने लगीं। जब मोनिका ने दोनों से अपने पैसे वापस मांगे तो मां-बेटी ने उन्हें जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। मोनिका ने कहा कि बलविंदर कौर ने कहा था कि उसकी बेटी इंग्लैंड में ही इमिग्रेशन कंपनी में काम करती है। वह उन्हें इंगलैंड में एडमिशन दिला देगी।

वकील मोनिका ने कहा कि बलविंदर कौर ने कहा था कि एडमिशन का प्रोसेस चलाने के लिए 1 लाख 90 हजार रुपए देने पड़ेंगे। मोनिका ने कहा कि उन्होंने बलविंदर को 1.90 लाख रुपए दे दिए। इसके काफी दिनों बाद जब बलविंदर को पूछा तो उसने कहा कि फाइल प्रोसेस में है। इसके बाद जब दोबारा फिर से काफी दिनों तक कोई रिस्पॉन्स न आने पर कॉन्टैक्ट किया तो बलविंदर कौर ने कहा कि 50 हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस और लगेगी। वकील मोनिका ने कहा कि उसने बलविंदर कौर के मांगने पर 50 हजार रुपए भी उसे दे दिए। जब 2 लाख 40 हजार रुपए देने के बाद भी उसे ऑफर लैटर नहीं मिला तो उसने बलविंदर को पैसे वापस करने के लिए कहा, जिस पर उसने उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं।


Leave a Reply