Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्राइवेट युनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर को भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा महंगा , नौकरी से हुई बर्खास्त
Female professor of private university had to make controversial remarks on Lord Shri Ram, costly, dismissed from job

प्राइवेट युनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर को भगवान श्रीराम पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा महंगा , नौकरी से हुई बर्खास्त

जालंधर : जालंधर की एक निजी यूनिवर्सिटी की एक महिला प्रोफेसर की तरफ से भगवान श्रीराम और रावण को लेकर की गई टिप्पणी का आडियो वायरल हुआ है। आडियो को लेकर इंटरनेट मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ। इसमें श्रीराम और सीता के संबंध को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं थी जबकि रावण को अच्छा बताया गया था।
ट्विटर पर यह आडियो खूब शेयर हुआ। इस पर जमकर कमेंट्स भी किए गए। मामला बढ़ने पर संबंधित यूनिवर्सिटी ने उक्त महिला प्रोफेसर को नौकरी से निकाल दिया है। इसे लेकर इंस्टाग्राम पर स्पष्टीकरण भी दिया गया है।

श्री राम को षड्यंत्रकर्ता बताया, रावण को अच्छा इंसान

आडियो में महिला प्रोफेसर ने भगवान श्री राम को अपमानित करने वाली बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण के खिलाफ षड्यंत्र रचा था, जो कि उनके अनुसार एक अच्छा इंसान था। आडियो में संभवतः उक्त प्रोफेसर अपने छात्रों को यह बातें कहती हैं। इसमें उन्होंने दावा किया कि सीता का अपहरण राम का ‘प्लान’ था। यह रावण की गलती नहीं थी, जो कि उन्हें श्रीलंका ले गया था।

यूनिवर्सटी ने इंस्टाग्राम पर रखा अपना पक्ष

यूनिवर्सिटी ने अपने इस फैसले को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। अपना पक्ष रखते हुए यूनिवर्सिटी ने कहा, ‘इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई आडियो में उक्त महिला प्रोफेसर के निजी विचार हैं। इसमें किसी भी प्रकार से यूनिवर्सिटी का कोई रोल नहीं हैं।

हम हमेशा से एक धर्मनिरपेक्ष विश्वविद्यालय रहे हैं। जहां सभी धर्मों और आस्थाओं के लोगों के साथ प्यार और सम्मान के साथ समान व्यवहार किया जाता है। यूनिवर्सिटी की तरफ से उक्त महिला प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया गया है।’ बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी की तरफ से लिए गए इस फैसले का भी विरोध होने लगा है।

 


Leave a Reply