पंजाब : खबर है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बुधवार को कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। मान सरकार के मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को जगह दिए जाने की अटकले हैं। चर्चा यह भी है कि एक मंत्री की छुट्टी की जा सकती है। इनमें भी दो मंत्रियों के नाम चल रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार शपथ समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।