Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में गर्मी ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड…मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

पंजाब में गर्मी ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड…मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

पंजाब : पंजाब में तापमान ने पिछले 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानकारी मिली है कि सोमवार को बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पंजाब में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, मौसम विभाग ने 29 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री ज्यादा है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा के बाद सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 47.1 डिग्री रहा।

ये गर्मी हो सकती है जानलेवा

तापमान बढ़ने के कारण दिल, किडनी, फेफड़े, लिवर और दिमाग को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए जरूरी है कि ये सभी अंग पूरी तरह से स्वस्थ हों, तभी ये इस दबाव को झेल पाएंगे। यदि उन अंगों में पहले से ही कोई बीमारी, कमजोरी या विशेष स्वास्थ्य स्थिति है तो अत्यधिक गर्मी में उनके क्षतिग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

-गर्मी और धूप से बचें।

-पर्याप्त पानी पिएं।

-हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।

-सिर को टोपी या छाते से ढकें।

-शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को गर्मी और धूप के संपर्क में न आने दें।

-खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को सुबह और शाम काम करने की चेतावनी।

-चक्कर आना, मतली, तेज़ दिल की धड़कन और बेहोशी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


Leave a Reply