Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पठानकोट में सैकड़ों मुर्गियों को मारने का आदेश, 120 अन्य पालतू परिंदों को भी दफनाया, जानिए वजह
Order to kill hundreds of chickens in Pathankot, Punjab, buried 120 other pet birds, know the reason

पंजाब के पठानकोट में सैकड़ों मुर्गियों को मारने का आदेश, 120 अन्य पालतू परिंदों को भी दफनाया, जानिए वजह

पठानकोट (संदीप ): कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट जिले में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है। पिछले महीने लिए गए सैंपलों में से पांच मुर्गियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिला प्रशासन ने संक्रमित मिली मुर्गियों वाले दो पोल्ट्री फार्म की सैकड़ों मुर्गियों को नष्ट करवा दिया। 120 अन्य पालतू पक्षियों को मारने के आदेश जारी किए गए हैं। मामला जिले के गांव छतवाल का है।

संक्रमित पोल्ट्री फार्मों में दवाओं का छिड़काव करवाया गया। इलाके के लोगों को फार्म से दूर रहने की हिदायत दी है। इसके अलावा गांव छतवाल के एपिक सेंटर के एक किलोमीटर एरिया को संक्रमित जोन घोषित करते हुए छतवाल के पशु अस्पताल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर पुलिस विभाग, नगर निगम, उप मंडल मजिस्ट्रेट, सेहत विभाग, पशु पालन विभाग और नापतोल विभाग के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई हैं।

 

source link


Leave a Reply