Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing नवजोत सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा पर एफआइआर दर्ज , दिया था विवादित ब्यान
FIR lodged against Mustafa, advisor of Navjot Sidhu, gave controversial statement

नवजोत सिद्धू के सलाहकार मुस्तफा पर एफआइआर दर्ज , दिया था विवादित ब्यान

संगरूर : बड़ी खबर सामने आई है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के मुख्य सलाहकार और मालेरकोटला से कांग्रेस उम्मीदवार व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के धमकी भरे लहजे में आपत्तिजनक बयान से पंजाब में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बता दे कि अपनी पत्नी के पक्ष में मालेरकोटला (संगरूर) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्तफा का एक वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में वह हिंदुओं को धमकी देते नजर आए। वहीँ इस मामले में मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ आइपीसी की धारा 153 A (धर्म या समुदाय के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण कार्य या टिप्पणी करना) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीँ मुस्तफा ने सफाई दी है कि उन्होंने अपने भाषण में हिंदुओं को नहीं बल्कि फितनों (उपद्रवी) शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा मैंने कहीं भी हिंदू शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। मैं सभी धर्मों का सम्मान करने वाला हूं, लेकिन कुछ ताकतें क्षेत्र का माहौल खराब करना चाहती हैं। उन्होंने कहा मेरी बात को तरोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

 


Leave a Reply