Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, पुलिसकर्मी की वर्दी फटी, लगी चोटें
The car driver dragged the traffic policeman on the bonnet of the car, the policeman's uniform was torn, injured

कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, पुलिसकर्मी की वर्दी फटी, लगी चोटें

लुधियाना : खबर मिली है कि पंजाब के जिला लुधियाना में एक कार चालक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कार के बोनट पर घसीट ले गया। इसके बाद जोरदार कट मारते हुए मुलाज़िम को नीचे गिरा दिया। मिली जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने युवक को ड्राइव करते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका था।

ये घटना माता रानी चौक की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल हरदीप सिंह ने जब घंटाघर चौक की तरफ से आ रहे एक कार चालक को मोबाइल फोन का प्रयोग करते देखा तो उसे उसने रुकने का इशारा किया।

ड्राइवर ने रुकने की बजाय गाड़ी भगाने की कोशिश की। अचानक से हरदीप गाड़ी के बोनट के सामने आ गया तो युवक ने गाड़ी तेज कर ली। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को बोनट पर बैठाकर ले गया। हरदीप शोर मचाता रहा, लेकिन करीब 1 किलोमीटर तक ड्राइवर उसे बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। रास्ते में जोरदार कट मारा और हरदीप को नीचे गिरा दिया।

इस घटना में हरदीप को कुछ चोटें भी लगी हैं। उसकी वर्दी भी फटी है। साथ ही मोबाइल भी टूट गया। हरदीप का सिविल अस्पताल में इलाज करवाया गया। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस ने आसपास की CCTV फुटेज निकालकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Leave a Reply