Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing खटकड़कलां पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू का किसानों ने किया विरोध, पुलिस से भी हुई धक्कामुक्की
Farmers protested against Navjot Singh Sidhu who reached Khatkarkalan

खटकड़कलां पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू का किसानों ने किया विरोध, पुलिस से भी हुई धक्कामुक्की

नवांशहर : पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिद्धू के खटकड़कलां पहुँचने पर किसानों ने किया उनका विरोध । यहाँ उन्होंने शहीद ए आजम भगत सिंह के स्मारक पर माथा टेका। इसी दौरान सिद्धू के दौरे की भनक लगते ही मौके पर किसान संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस प्रशासन ने उनको रोकने का प्रयास किया तो किसानों ने जबरदस्ती आगे बढ़ना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने पहले सिद्धू और किसानों की आमने सामने बात करवाने की योजना बनाई लेकिन मामला बिगड़ते देख इसे रद्द कर  दिया गया। 

जिक्रयोग है सिद्धू हमेशा ही किसान आंदोलन के समर्थन में बोलते आए हैं। मई में उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हुए किसान संगठनों को समर्थन देते हुए अमृतसर और पटियाला में अपने घर की छत पर काला झंडा लहराया था। सिद्धू ने कहा था कि केंद्र का किसानों को सीधे भुगतान का फैसला एक षड्यंत्र है। इससे पंजाब के 30 फीसदी किसानों को एमएसपी का भुगतान नहीं हो सकेगा, क्योंकि वह ठेके पर खेती कर रहे हैं और खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर ठेके मौखिक आधार पर हैं।

 

 

source link


Leave a Reply