पंजाब : खबर है कि पूर्व कांग्रेसी मंत्री विजय इंद्र सिंगला के पटियाला और संगरूर निवास स्थान पर विजिलेंस ने दबिश दी है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह ही विजिलेंस की टीमें उनके घर पहुंच गई। सिंगला पर आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है। इससे पहले 21 मार्च को विजिलेंस उनसे संगरूर में पूछताछ भी कर चुकी है।
पंजाब सरकार को उनकी आय से अधिक संपत्ति और 5 करोड़ से बड़े टेंडरों में घोटाला किए जाने का शक है। फिलहाल सिंगला ने अभी तक इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं दी है। विजय इंद्र सिंगला पंजाब के 5 वें पूर्व मंत्री हैं, जिनकी जांच AAP सरकार बनने के बाद शुरू की गई है। इससे पहले भारत भूषण आशु, साधू सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजीयां और सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।