Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बदलते मौसम के कारण डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है , ऐसे करें अपना बचाव

पंजाब में बदलते मौसम के कारण डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है , ऐसे करें अपना बचाव

जालंधर : आपको बता दे बदलते मौसम के कारण पंजाब में डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर में डेंगू का एक और पॉजिटिव केस मिलने से जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्यपाल ने बताया कि स्थानीय मॉडल हाउस की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि लड़की 14 जुलाई को स्थानीय गढ़ा रोड स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में भर्ती हुई थी और वहां उसका सैंपल डेंगू बुखार की पुष्टि के लिए सरकारी लेबोरेटरी में भेजा गया था।

डॉ आदित्य ने बताया कि डेंगू पॉजिटिव आई उक्त लड़की शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर घर जा चुकी है। विभाग की टीमों ने एहतियात के तौर पर शनिवार को मॉडल हाउस इलाके में 71 घरों का सर्वे किया और लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सर्वे करने वाली टीमें लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

इस तरह से डेंगू से करे अपना बचाव

डेंगू बुखार फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा खड़े पानी में पैदा होता है, इस लिए
अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
घरों के आंगन या छत पर टूटे गमले, बर्तन और पुराने टायर न रखें
कूलर का पानी हफ्ते में एक बार जरूर बदलें
पानी के ड्रमों और टंकियों को ढककर रखें
बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें


Leave a Reply