Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान पर हुई FIR दर्ज
Big news: Gurdas Mann's Canada tour cancelled, decision taken due to this reason

बड़ी खबर : मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान पर हुई FIR दर्ज

जालंधर : मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। मान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में IPC की धारा 295A के तहत FIR दर्ज की गई है। डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर के मेले में गुरदास मान ने लाडी शाह को श्री गुरु अमरदास जी का वंश बताया था। इसके बाद सिख संगठनों ने इसे गुरु का अपमान बताया। 

गुरदास मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर सिख संगठनों का 4 दिन से प्रदर्शन चल रहा था। वहीँ कुछ सिख संगठन नकोदर में प्रदर्शन कर रहे थे और कुछ जालंधर रूरल पुलिस के SSP के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे थे। जब पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही न हुई तो इसे देखते हुए सिख संगठन भड़क उठे और वो सभी जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामा मंडी के पास पहुंच गए और वहां जाम लगा दिया। लेकिन अब कार्यवाही के बाद जाम हटा दिया गया है।

आपको बता दे हालाँकि सिख सगठनों के विरोध के बाद गुरदास मान ने सोशल मीडिया पर माफ़ी भी मांगी थी , उन्होने कहा था वो गुरुओं के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकते। जबकि सिख संगठन इससे संतुष्ट नहीं हुए। वहीँ उनका कहना था कि गलती कर हर बार माफी मांग लेना अब सबकी आदत बन चुकी है। इसलिए अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 


Leave a Reply