Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिविल अस्पताल जालंधर में केंद्र सरकार की टीम ने किया दौरा, स्वास्थ सुविधाओं का लिया जायजा
Central Government team visits Civil Hospital, Jalandhar, reviews health facilities

सिविल अस्पताल जालंधर में केंद्र सरकार की टीम ने किया दौरा, स्वास्थ सुविधाओं का लिया जायजा

जालंधर (अनुराग ) : शुक्रवार को सिविल अस्पताल में गृह मंत्रालय की टीम ने दौरा कर स्वास्थ सुविधाओं का जायजा लिया। डॉ. मनीष कुमार और डॉ. शिवांगी की टीम ने सिविल अस्पताल के आईसीयू, लैबोरेटरी, वैक्सीनेशन सेंटर, फ्लू कॉर्नर और लेवल 2 व लेवल 3 का दौरा किया। उन्होंने मौके पर तैनात डॉक्टरों व स्टाफ से लोगों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल पूछे।

उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिन से राज्य में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मरीजों और बढ़ती मृत्यु दर को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपनी टीमें राज्यों में भेजी हैं। पंजाब में भी टीमों को तैनात किया गया है। यह टीम स्थिति का जायजा लेकर केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। टीम सैंपल जांच केंद्र, सैंपल लेने वाले केंद्र, पब्लिक सुविधाओं और जिला प्रशासन और पुलिस व्यवस्था को लेकर तमाम पहलुओं पर गहन जांच पड़ताल करेगी।

इस मौके पर टीम के साथ सिविल सर्जन डॉ. बलवंत सिंह, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट परमिंदर कौर, डॉ. राकेश चोपड़ा डॉ. गुरमीत लाल ,डॉ. भूपिंदर सिंह, डॉ. सतिंदर कौर के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

source link


Leave a Reply