Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing बरगाड़ी बेअदबी मामले में आराेपित डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या , गाेल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी
Dera Premi Pradeep Singh, accused in the Bargadi sacrilege case, was shot dead

बरगाड़ी बेअदबी मामले में आराेपित डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या , गाेल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

फरीदकाेट : पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर है कि बरगाड़ी बेअदबी मामले में आराेपित डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बता दे कि इससे 6 दिन पहले अमृतसर में सुरक्षाकर्मियों और पुलिस से घिरे हुए हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।पंजाब में पुलिस सुरक्षा के बीच एक सप्ताह में दूसरा कत्ल कर दिया गया है । कहीं न कहीं कानून व्यवस्था बिगड़ती नज़र आ रही है। जानकारी सामने आई है कि हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गाेल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर ली है।

मिली जानकारी अनुसार 6 हमलावर 3 मोटरसाइकिलों पर आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा पूर्व पार्षद अमर सिंह व गनमैन हाकम सिंह को भी गोलियां लगी। उन्हें घायलावस्था में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है।

वहीँ वारदात के बाद पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सुबह जब प्रदीप सिंह अपनी दुकान खोलने जा रहा था तो दो बाइकाें पर सवार कुछ लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई।


Leave a Reply