Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने पर हर घर को 300 यूनिट मु्फ्त बिजली देने का किया एलान
Arvind Kejriwal announced to provide 300 units of free electricity to every household after the formation of the AAP government in Punjab.

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने पर हर घर को 300 यूनिट मु्फ्त बिजली देने का किया एलान

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर बिजली के मुद्दे पर दाव खेला । यहां मीडिया से रूबरू होकर उन्‍होंने बिजली को लेकर तीन बड़ी घोषणा कीं। उन्‍होंने पंजाब में बिजली संकट और महंगी बिजली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्‍य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्‍ली की तर्ज पर सस्‍ती बिजली दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। बिजली के पुराने बिल माफ किए जाएंगे और राज्‍य में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

न्‍होंने कहा कि यहां निजी थर्मल कंप‍नियों और पंजाब सरकार के बीच साठगांठ के कारण राज्‍य में बिजली महंगी है। पंजाब में बिजली बनती है और राज्‍य की जरूरत से अधिक बिजली बन रही है, लेकिन देश में यहां बिजली सबसे महंगी है। दिल्‍ली में बिजली नहीं बनती है, लेकिन वहां देश में सबसे सस्‍ती बिजली है।उन्‍होंने कहा कि महंगी बिजली के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लोगों की कमाई का करीब आधा हिस्‍सा बिजली का बिल देने में चली जाती हैं। इससे महिलाएं सबसे ज्‍यादा दुखी व परेशान हैं। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि घर कैसे चलाएं।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। दिल्‍ली में हम 200 यूनिट बिजली दे रहे हैं और 200 से 400 यूनिट बिजली आधी रेट पर दे रहे हैं। इसी कारण हम पंजाब में 300 यूनिट में फ्री बिजली देंगे। इससे 77 से 80 प्रतिशत लोगों के बिजली बिल शून्‍य हो जाएंगे। बिजली आएगी और 24 घंटे आएगी, लेकिन बिजली बिल नहीं आएगा।

 

 

source link


Leave a Reply