Latest news
पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोबाइल फोन से डिलीट हो गए हैं फोटो-वीडियो तो इस ट्रिक्स से वापस लायें
Deleted photos and videos from mobile phone, then bring them back with these tricks

मोबाइल फोन से डिलीट हो गए हैं फोटो-वीडियो तो इस ट्रिक्स से वापस लायें

टेक्नोलॉजी : सोशल मीडिया के दौर में फोटो-वीडियो क्लिक करने के लिए स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। स्मार्टफोन की मदद से इन यादगार फोटो-वीडियो और पलों को हम सेव करके रख सकते है। हालांकि, जैसे ही डिवाइस का स्टोरेज सीमित होता है यूजर्स को अपना कुछ डाटा डिलीट करना पड़ सकता है। ऐसे में कई बार एंड्रॉयड गैलरी से कुछ जरूरी फोटो और वीडियो गलती से डिलीट हो जाते हैं। ऐसा आपके साथ भी हुआ है तो चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसे मामलों में, यूजर्स के पास एक सीमित समय सीमा के भीतर हटाए गए आइटम को रिकवर करने का विकल्प होता है।

डिलीट फोटो और वीडियो ऐसे करें रिकवर

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के गैलरी एप में एक स्पेसिफिक फोल्डर होता है जिसमें हाल ही में हटाए गए सभी फोटो और वीडियो होते हैं। यह फोल्डर हटाए गए आइटम को अगले 30 दिनों तक सेव करके रखता है और उसके बाद वे स्थायी रूप से हटा दिए जाते हैं। इसलिए आप डिलीट करने के केवल 30 दिन के भीतर ही फोटो-वीडियो को रिकवर कर सकते हैं।

ये स्टेप करें फॉलो

अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर गैलरी एप खोलें।
नीचे स्क्रॉल करें और हाल ही में हटाए गए आइटम टैब पर जाएं।
उन फोटो या वीडियो का चयन करें जिन्हें आप रिकवर करना चाहते हैं और अब रिस्टोर पर टैप करें।
फोटो-वीडियो अपने पहले वाली लोकेशन पर रिकवर हो जाएंगी।

Google फोटो से ऐसे रिकवर करें डाटा

यदि आप अपने फोटो और वीडियो के क्लाउड स्टोरेज के लिए गूगल फोटो एप का उपयोग करते हैं, तो यह आपको अपने स्मार्टफोन पर हटाए गए आइटम को रिकवर करने की भी अनुमति देता है। गूगल फोटो एप आपके हाल ही में डिलीट किए गए फोटो और वीडियो को ट्रैश फोल्डर में रखता है और 60 दिनों के बाद उन्हें हमेशा के लिए डिलीट कर देता है।
अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर गूगल फोटो एप ओपन करें।
लाइब्रेरी टैब पर जाएं और ट्रैश या बिन विकल्प पर टैप करें।
उन हटाए गए आइटमों का चयन करें जिन्हें आप अपने डिवाइस पर रिकवर करना चाहते हैं।
स्क्रीन के नीचे उपलब्ध रिस्टोर बटन पर टैप करें।


Leave a Reply