Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए ख़ुशख़बरी , रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय
Good news for devotees of Shri Mata Vaishno Devi, Railways decided to run special train

श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए ख़ुशख़बरी , रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया निर्णय

नई दिल्ली : श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है कि भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी वाले रूट पर नई रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह रेलगाड़ी 8 अप्रैल से चलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन संख्या 04077 रात 11ः15 बजे माता वैष्णो देवी स्टेशन कटरा के लिए रवाना होगी और कटरा में सुबह 11ः25 बजे पहुंचेगी।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि माता वैष्णो देवी वाले रेल रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। बहुत सारे यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता। यात्रियों की आस्था और ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन रोज दो फेरे लगाएगी। कटरा से ट्रेन संख्या 04078 शाम को 6ः10 बजे रवाना होगी और दिल्ली में सुबह 6ः40 बजे पहुंचेगी।


Leave a Reply