Latest news
पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू कश्मीर के सभी 20 जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, रोटेशन में खुलेंगी 50% दुकानें
Curfew in all 20 districts of Jammu and Kashmir from 10 am to 6 am, 50% shops will open in rotation

जम्मू कश्मीर के सभी 20 जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, रोटेशन में खुलेंगी 50% दुकानें

जम्मू (जय धीर ): कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने प्रदेश के सभी बीस जिलों में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए हैं। मौजूदा समय जम्मू कश्मीर के आठ जिलों में यह कर्फ्यू लगाया जा रहा था लेकिन अब कोरोना की भयावह स्थित को देखते हुए इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में बाजारों को भी रोटेशन के आधार पर खोलने का आदेश जारी किया गया है। यानि अब बाजार में रोजाना पचास प्रतिशत दुकानें ही खुलेंगी और यह व्यवस्था अगले आदेश के जारी होने तक रहेगी।

उपराज्यपाल के कार्यालय के यह आदेश मंगलवार को जारी किए गए हैं और उपराज्यपाल ने सभी डिप्टी कमिश्नरों से इस आदेश को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश भी दिए हैं। प्रशासन ने सभी यात्री वाहनों में अब क्षमता से आधे यात्रियों को ही बिठाने के आदेश जारी किए हैं। उपराज्यपाल प्रशासन ने इस आदेश को सख्ती से लागू करवाने के लिए सभी जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वे गाड़ियों में यात्रियों पर नजर रखें।

 

source link


Leave a Reply