जालंधर : भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा को आज रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या है मामला
बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उक्त गिरफ्तारी उस समय की गई जब दिन में उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी की गई। उन पर जालंधर नगर निगम में रिश्वतखोरी और जबरन वसूली का रैकेट चलाने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने ऐसी योजना बनाई जिसमें शहर निवासियों को फर्जी नगर निगम नोटिस भेजे गए, जिसके बदले में रिश्वत मांगी।
















