Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दिल्ली-कट्टरा एक्सप्रेस-वे के अधीन सौ प्रतिशत जमीन के कब्जे की प्रक्रिया पूरी ,एनएचएआई के सपुर्द की : डिप्टी कमिश्नर
Completed the process of possession of 100 percent land under Delhi-Katara Expressway in Jalandhar, handed over to NHAI: Deputy Commissioner

जालंधर में दिल्ली-कट्टरा एक्सप्रेस-वे के अधीन सौ प्रतिशत जमीन के कब्जे की प्रक्रिया पूरी ,एनएचएआई के सपुर्द की : डिप्टी कमिश्नर

जालंधर : जिला प्रशासन ने जालंधर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के अधीन 100 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर नैशनल अथारिटी आफ इंडिया के सपुर्द की जा चुकी है। जबकि जालंधर बाईपास योजना के तहत लगभग 80 प्रतिशत भूमि का कब्जा लिया जा चुका है ताकि राष्ट्रीय महत्व वाले प्रोजैक्ट के शीघ्र निर्माण का रास्ता साफ हो सके। एनएचएआई अध्यक्ष अलका उपाध्याय और मुख्य सचिव वी.के.जंजुआ की तरफ से अलग-अलग हाईवे प्रोजैक्टों की प्रगति का जायजा लेने के लिए वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से बैठक में हिस्सा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने बताया कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे अधीन कब्जे मेँ ली गई सौ प्रतिशत ज़मीन मेँ जालंधर-2, फिल्लौर और नकोदर की जमीन का कब्जा शामिल है। जबकि एनएच-70 को चौडा करने और आदमपुर फ्लाईओवर योजनाओं अधीन 100 प्रतिशत जमीन का कब्जा पहले ही लिया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि जालंधर बाईपास के तहत लगभग 80 प्रतिशत भूमि को कब्जे में ले लिया गया है और अमृतसर-बठिंडा ग्रीनफील्ड बाईपास के लिए कब्जे की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया गया है। जसप्रीत सिंह ने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे परियोजना के अधीन जमीन मालिको को 475.25 करोड़ रुपये की अवार्ड राशि बाँटी जा चुकी है, जिसमें एसडीएम-2 द्वारा 256.57 करोड़, एसडीएम फिल्लौर द्वारा 118.19 और एसडीएम नकोदर द्वारा 100.49 करोड़ की अदाईगी शामिल है। इसी तरह जालंधर बाईपास के तहत 224 करोड़, एनएच-70 को चौडा करने और आदमपुर फ्लाईओवर योजना तहत 135.37 करोड़ और अमृतसर-बठिंडा ग्रीनफील्ड बाईपास योजना के तहत भूमि मालिकों को 10.5 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इस दौरान पर डिप्टी कमिश्नर ने कंपीटैट अथारिटी आफ लैंड एकुजेशन को पैडिग 3जी अवार्ड की संबंधित व्यक्तियों को बाँट में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम जालंधर-1 जै इंदर सिंह, एसडीएम जालंधर-2 बलबीर राज सिंह, एसडीएम नकोदर रणदीप सिंह हीर, जिला राजस्व अधिकारी जशनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply