Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के मॉडल हाऊस में माता रानी चौक पर दुकानदारों ने पुलिस विभाग के खिलाफ लगाया धरना
Shopkeepers staged a protest against the police department at Mata Rani Chowk in Model House, Jalandhar.

जालंधर के मॉडल हाऊस में माता रानी चौक पर दुकानदारों ने पुलिस विभाग के खिलाफ लगाया धरना

जालंधर : खबर है कि जालंधर के मॉडल हाऊस में माता रानी चौक पर आज दुकानदारों ने पुलिस विभाग के खिलाफ धरना लगा दिया, मौके पर जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल भी धरने पर पहुंचे और दुकानदारों के साथ धरने पर बैठ गए। दुकानदारों का कहना है कि जैसे ही कोई ग्राहक हमारी दुकान में आता है तो वह अपना वाहन दुकान के सामने खड़ा करता है तो उसकी गाड़ी पर स्टिकर लगाकर उसका चालान कर दिया जाता है। इतना ही नहीं यह लोग हमारी गाड़ियां भी नहीं खड़ी होने दे रहे हैं। इस दौरान धरने में आप विधायक शीतल अंगुराल भी शामिल हुए। विधायक शीतल अंगुराल ने मौके पर लोगों की समस्याओं को जाना तथा पुलिस अधिकारियों से कहा कि आप लोग सख्ती करें, लेकिन जो लोग अपने घर के बाहर अपनी गाड़ी लगा रहे हैं , अगर वे यहां पर नहीं लगाएंगे तो कहां पर लगाएंगे।धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से पुलिस उन्हें लगातार तंग कर रही है तथा उनके वाहनों के बिना किसी वजह के चालान काटे जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस गुंडागर्दी करती है तथा उनकी बिल्कुल भी बात नहीं सुनती। बिना वजह दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। बता दे कि पुलिस कमिश्नर जालंधर की तरफ से शहर में ट्रैफिक पर काबू पाने के लिए मुहीम चलायी गयी है , जिसके चलते सख्ती की जा रही है।


Leave a Reply