चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी मिल रही है कि पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस(PLC) भाजपा में मर्ज होगी । प्राप्त जानकारी अनुसार यह विलय इसी जुलाई महीने में हो सकता है । बताया जा रहा है कि कैप्टन अभी विदेश में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाने गए हैं और वह अगले हफ्ते तक भारत वापस लौट सकते हैं। उनके वापस लौटने के बाद इस बारे में प्रक्रिया शुरू होगी। वहीँ इस विलय के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
कैप्टन की सांसद पत्नी की भी होगी BJP में एंट्री कैप्टन की पार्टी के विलय के साथ उनकी सांसद पत्नी परनीत कौर की भी भाजपा में एंट्री हो सकती है। हालांकि इस बारे में कैप्टन की भाजपा से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।