Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में शादी समारोह में फायरिंग : रिटायर्ड DSP ने आप नेता को मारी गोली…

पंजाब में शादी समारोह में फायरिंग : रिटायर्ड DSP ने आप नेता को मारी गोली…

पंजाब : बड़ी खबर है कि पंजाब के आनंदपुर साहिब में चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी ने आम आदमी पार्टी के नेता पर गोलियां चला दी। आनंदपुर साहिब के गांव अगमपुर में शादी समारोह के दौरान पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह ने आप नेता नीतन नंदा पर जानलेवा हमला करते उस पर तीन राउंड फायर किए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आप नेता नीतन नंदा के सिर पर गोली लगी है। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गोली नंदा के सिर में फंस गई है।

शादी की खुशियों के बीच अचानक हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ मच गई।घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सुराग इकट्ठा किए हैं और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।


Leave a Reply