जालंधर : 26 जनवरी के दिन अमृतसर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव साहेब आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने की घटना से लोगों में भारी रोष है। बता दे अमृतसर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर एक युवक ने चढ़कर हथौड़े मारे थे। पंजाब में इस घटना की निंदा हो रही है। वहीं अब इस घटना के विरोध में बंद का एलान किया गया है। जानकारी मिली है कि जालंधर और फगवाड़ा में मंगलवार को बंद की घोषणा की गई है।

प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश के बाद रविदास समाज में काफी रोष पाया जा रहा है। इसे देखते हुए रविदास समाज के लोगों ने जालंधर बंद का एलान किया है। महानगर जालंधर में रविदास समाज के लोगों ने मंगलवार को जालंधर पूर्ण तौर पर बंद करने का एलान कर दिया गया है। वहीं फगवाड़ा में भी बंद की कॉल की गई है।
रविदास समाज के नेताओं ने अमृतसर में हुई घटना को निंदनीय बताया है और कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।











