Skip to content

बड़ी खबर : फगवाड़ा के पास टकराई 5 गाड़ियां, एक-दूसरे के ऊपर जा चढ़ी कारें

Big news: 5 vehicles collided near Phagwara, cars ran over each other
Big news: 5 vehicles collided near Phagwara, cars ran over each other
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फगवाड़ा : बड़ी खबर मिली है कि जालंधर-लुधियाना हाईवे पर फगवाड़ा के पास गोरायां में बड़ा हादसा हो गया जिसमे 5 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। हादसे में गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ीं। बताया जा रहा है हादसा हाईवे पर एक कुत्ते के आ जाने के कारण हुआ। कुत्ते को बचाने के लिए तेज रफ्तार गाड़ी के चालक ने जैसे ही ब्रेक मारी तो पीछे आ रही तेज रफ्तार गाड़ियां एक दूसरे के पीछे टकरा गईं।

Amazon से Vacuum Compression Storage Bags ख़रीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें https://amzn.to/4cxKPHJ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब गाड़ियां टकराईं तो मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और लेकिन इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। वहीँ हाईवे पर गाड़ियों के इकट्ठे टकरा जाने के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। इसी दौरान लोगों ने हाइवे पैट्रोल और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत आपस में टकराई गाड़ियों को साइ़ड पर करवाया और हाईवे से जाम को खुलवाया।