Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing एडटेक कंपनी Byju का वैल्यूएशन हुआ जीरो, एक समय 22 अरब डॉलर था कंपनी का मूल्यांकन

एडटेक कंपनी Byju का वैल्यूएशन हुआ जीरो, एक समय 22 अरब डॉलर था कंपनी का मूल्यांकन

बिज़नेस टेक : वित्तीय फर्म एचएसबीसी की ओर से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि एडटेक कंपनी बायजू का वैल्यूएशन जीरो हो गया है। बता दें, बायजू एक समय देश की बड़ी एडटेक कंपनियों में शामिल थी और इसका वैल्यूएशन करीब 22 अरब डॉलर था। एचएसबीसी ने बायजू में निवेश कर चुकी कंपनी प्रोसस की लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी (लगभग 500 मिलियन डॉलर) के मूल्य को शून्य कर दिया है।

एचएसबीसी की ओर से नोट में कहा गया कि कानूनी मुकदमेबाजी और फंडिंग की कमी के चलते हमने बायजू में हिस्सेदारी के मूल्य को शून्य कर दिया है। बता दें, एडटेक कंपनी मौजूदा समय में अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी संघर्ष कर रही है।

कंपनी को कई कानूनी मुकदमों का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रोसस के एग्जीक्यूटिव की ओर से पिछले साल के आखिर में कहा गया था कि बायजू कई सारी कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहा है। 2022 की शुरुआत में बायजू अपना आईपीओ लाने की भी तैयारी कर रही थी। लेकिन खराब वित्तीय स्थिति के चलते कंपनी को इसे टालना पड़ा।

जनवरी की शुरुआत में यूएस की निवेश फर्म ब्लैकरॉक ने बायजू की वैल्यूएशन को कम कर 1 अबर डॉलर कर दिया था, जो कि 2022 की शुरुआत में 22 अरब डॉलर पर थी। ब्लैकरॉक की बायजू में हिस्सेदारी एक प्रतिशत से कम की है। इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी को कर्ज देने वाले लोगों के एक समूह ने अमेरिका में बायजू की सहयोगी कंपनी पर दिवालिया होने के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि ये कंपनियां अपने कर्ज का भुगतान नहीं कर रही हैं।


Leave a Reply