Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing अगर आप भी Credit Card का लिमिट से ज्यादा कर रहे है इस्तेमाल? तो जान लें इसके नुकसान

अगर आप भी Credit Card का लिमिट से ज्यादा कर रहे है इस्तेमाल? तो जान लें इसके नुकसान

बिज़नेस : अगर आप भी फेस्टिवल सीजन के दिनों में क्रेडिट कार्ड का काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। क्योंकि ये कार्ड जितना सुविधाजनक है उतना ही आपको मुसीबत में भी डाल सकता है। कई बार, हम अपनी जरूरतों से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं और क्रेडिट कार्ड की लिमिट पार कर जाते हैं। यह जानबूझकर या अनजाने में हो सकता है, लेकिन इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ने वाला है जो आपको लॉन्ग टर्म में दिक्कत दे सकता है। चलिए पहले जानते हैं Credit Card के लिमिट से ज्यादा खर्च करने के नुकसान क्या-क्या हैं…

लिमिट से अधिक खर्च करने के नुकसान

Additional Charges
ज्यादातर बैंक, क्रेडिट कार्ड की लिमिट से ज्यादा खर्च करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लेते हैं। यह चार्ज कुछ सौ रुपये से लेकर हजारों रुपये तक हो सकता है, जो आपके बजट को बिगाड़ सकता है।

क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर
जब आप अपनी क्रेडिट लिमिट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ जाता है। यह रेशियो आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करता है। ज्यादा क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो यह दिखाता है कि आप अपने क्रेडिट का मैक्सिमम इस्तेमाल कर रहे हैं, जो ऋणदाताओं को एक नेगेटिव सिग्नल भेजता है।

ऋण लेने में दिक्कत
कम क्रेडिट स्कोर के कारण आपको भविष्य में होम लोन, कार लोन या अन्य तरह के लोन लेने में कठिनाई हो सकती है या आपको ज्यादा ब्याज दरों का भुगतान करना पड़ सकता है।

फाइनेंशियल स्ट्रेस
लिमिट से अधिक खर्च करने के कारण आप फाइनेंशियल स्ट्रेस में पड़ सकते हैं। आपको बिलों का भुगतान करने में कठिनाई हो सकती है और आपके पास बचत करने के लिए कम पैसे होंगे।

लिमिट से ज्यादा खर्च करने से कैसे बचें
बजट बनाएं: एक मासिक बजट बनाएं और अपने खर्चों पर नजर रखें।
नकद का इस्तेमाल करें: जितना हो सके कैश में डील करें।
ऑटोपेमेंट इस्तेमाल करें: अपने क्रेडिट कार्ड बिलों का ऑटोपेमेंट सेट करें ताकि आप कोई भुगतान न भूलें।
कम क्रेडिट कार्ड रखें: जितने कम क्रेडिट कार्ड होंगे, उतना ही कम खर्च करने की संभावना होगी।
क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए आवेदन करें: अगर आपको लगता है कि आपकी क्रेडिट लिमिट कम है, तो आप अपने बैंक से क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।


Leave a Reply