Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing Bill Gates ने 25 साल पहले की थीं ये 5 भविष्यवाणी, जानें अब तक कितनी सच साबित हुईं?

Bill Gates ने 25 साल पहले की थीं ये 5 भविष्यवाणी, जानें अब तक कितनी सच साबित हुईं?

बिज़नेस : माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार है। इस बात में कोई शक नहीं है कि बिल गेट्स हमेशा समय से आगे की सोचते हैं। आज से 25 साल पहले उन्होंने 15 भविष्यवाणियां की थीं। हैरानी की बात तो यह है कि उनकी सभी भविष्यवाणियां सच साबित हो गई हैं। आइए जानते हैं बिल गेट्स की 5 बड़ी भविष्यवाणियों के बारे में…

1. मोबाइल फोन से लगाव
आज के समय में मोबाइल के बिना शायद ही कोई अपनी जिंदगी की कल्पना कर सकता है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक मोबाइल हर पल लोगों के साथ रहता है। मगर आज से कुछ साल पहले जब नोकिया और फिलिप्स जैसे फोन सामने आए थे, तभी बिल गेट्स ने अपनी किताब में लिखा था कि ताजा खबर देखने से लेकर फ्लाइट के टिकट बुक करने और फाइनेंशियल मार्केट से जुड़ी सभी चीजें मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगी और मोबाइल से लोगों की जिंदगी बेहद आसान हो जाएगी।

2. ऑनलाइन फाइनेंस
आज से 25 साल पहले जब किसी ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के बारे में सोचा भी नहीं होगा, तभी बिल गेट्स ने इसकी भविष्यवाणी कर दी थी। बिल गेट्स का कहना था कि ऑनलाइन फाइनेंस काफी आम हो जाएगा। शॉपिंग करने से लेकर परिवार और दोस्तों को पैसे भेजने के लिए लोग ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करेंगे। यह भविष्यवाणी भी सच हो गई है।

3. वर्चुअल असिस्टेंट
बिल गेट्स ने 25 साल पहले भविष्यवाणी की थी कि घर और ऑफिस जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए भी लोग वर्चुअल असिस्टेंट रखेंगे। एलेक्सा और जैमिनी जैसी चीजें इसका बेस्ट उदाहरण हैं। राशन की लिस्ट बनाने से लेकर ऑफिस की फाइल तैयार करने के लिए ज्यादातर लोग वर्चुअल असिस्टेंट की मदद लेते हैं।

4. सोशल मीडिया
1999 में दोस्तों से मिलने के लिए आपको उनके घर जाना पड़ता था और बात करने के लिए लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल होता था। उस दौरान बिल गेट्स ने सोशल मीडिया पर चैटिंग और वीडियो कॉल जैसी चीजों का जिक्र किया था। महज 25 साल में बिल गेट्स की यह भविष्यवाणी सच हो गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप जैसे ऐप्स के बिना अब लोगों का गुजारा नहीं होता है।

5. ऑनलाइन नौकरी
1999 में नौकरी ढूंढने के लिए लोगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती थी। अनजान शहर में नौकरी मिलेगी या नहीं? यह लोगों के जेहन में सबसे बड़ा सवाल हुआ करता था। उस दौरान बिल गेट्स ने कहा था कि कुछ सालों में लोगों को घर बैठे नौकरियां मिलने लगेंगी। लिंक्डइन, नौकरी डॉट कॉम और जीमेल पर बायोडाटा भेजकर लोग आसानी से नौकरी पा सकते हैं।


Leave a Reply