Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : अब पंजाब में भी लोग कश्मीरी शिकारे का आनंद ले सकेंगे ,  इस जिले से हुई शुरुआत
Now people in Punjab will also be able to enjoy Kashmiri Shikara, it started from this district

Big News : अब पंजाब में भी लोग कश्मीरी शिकारे का आनंद ले सकेंगे , इस जिले से हुई शुरुआत

पंजाब : पंजाब में घूमने के शौकीन लोगों के लिए खुशी की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कश्मीरी शिकारे का आनंद लेने के लिए अब लोगों को कश्मीर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अब पंजाब की झीलों में ही कश्मीरी शिकारे के नजारा मिलना शुरू हो गया है।

पंजाब सरकार के आदेशों पर पर्यटन विभाग ने होशियारपुर के थाना डेमे से कश्मीरी शिकारे के शुरूआत कर दी है। यहां पर भारी संख्या में लोग श्रीनगर की डल झील जैसा मजा लेने के लिए आने शुरू हो गए है। पंजाब सरकार द्वारा यहां पर शिकारे का रेट भी बहुत कम रखा हैर ताकि लोगों की जेब पर असर न पड़े। शिकारे का रेट 6 लोगों के लिए 300 रुपए जबकि बोटिंग का 200 रुपए तय हुआ है।

जानिए क्या होता है शिकारा?
आपको बता दें शिकारे जम्मू और कश्मीर के एक सांस्कृतिक प्रतीक माने जाते हैं। शिकारा एक प्रकार की लकड़ी की नाव है। इसका इस्तेमाल श्रीनगर की डल झील में किया जाता है। जम्मू-कश्मीर के शिकारे का इस्तेमाल केरल में भी किया जाता है। शिकारे विभिन्न आकारों में बनाये जाते हैं और लोगों के परिवहन सहित अन्य कई उद्देश्यों के लिए उपयोग में आते हैं। एक सामान्य शिकारे में लगभग छ लोग बैठ सकते हैं, और नाविक इसे पीछे की तरफ से खेता है।


Leave a Reply