अमृतसर : खबर है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ नवजोत कौर ने ट्वीट किया है कि उन्हें स्टेज 2 कैंसर है। इस ट्वीट में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को न मिलने वाले इंसाफ के बारे में भी लिखा है। इससे आगे भावुक होकर उन्होंने पति नवजोत सिंह सिद्धू के लिए लिखा कि ‘आपको बार-बार इंसाफ से वंचित होते देख आपका इंतजार किया’।
सच्चाई इतनी ताकतवर होती है, लेकिन बार-बार आपकी परीक्षा लेती है। कलयुग। सॉरी, आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि यह स्टेज-2 का आक्रामक कैंसर है। किसी को दोष नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह भगवान की योजना है: परफेक्ट। आपको बता दें कि सिद्धू रोड रेज के मामले में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं और पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं।