Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : पंजाब में आज फिर किसान जत्थेबंदियों का रेल रोको आंदोलन
Big news: In Punjab today again stop the rail movement of farmers' groups

बड़ी खबर : पंजाब में आज फिर किसान जत्थेबंदियों का रेल रोको आंदोलन

जालंधर : बड़ी खबर है कि किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर आज फिर रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इसके चलते अपनी लंबित मांगों को लेकर पूरे पंजाब में रेल ट्रेक पर चक्का जाम किया गया। किसानों का यह आंदोलन लखीमपुर खीरी में किसानों के कत्लेआम दोषियों को सजा दिलवाना, गवाहों पर जानलेवा हमला, आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर सरकार द्वारा दर्ज नाजायज पर्चों को रद्द करवाने, एम.एस.पी. पर कानून बनाने की मांग और सरकार द्वारा बनाई 29 मैंबरी किसान विरोधी मैंबरों से बनी कमेटी के ड्रामे के विरोध में किया गया।

बता दे किसानों द्वारा रेलवे स्टेशनों के ट्रेकों पर धरना लगाया गया। आपको बता दे कि यह धरना सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जिसके चलते रास्ते में कई ट्रेनें फंस गई और यात्री परेशान नज़र आये।

किसान जत्थेबंदियों ने जालंधर कैंट में रेलवे ट्रेक पर बैठ रेल रोको धरना लगाया। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह धरना दोपहर 3 बजे तक रहा। वहीँ जथेबंदियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने मुद्दों का समाधान नहीं किया तो संयुक्त किसान मोर्चा एक नया संघर्ष शुरू करेगा।

 


Leave a Reply