Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर : सोढल रोड पर मनी एक्सचेंजर शॉप के बाहर महिला से आई-फोन झपट कर ले गए लुटेरे
Jalandhar: Robbers snatched iPhone from woman outside money exchanger shop on Sodhal Road

जालंधर : सोढल रोड पर मनी एक्सचेंजर शॉप के बाहर महिला से आई-फोन झपट कर ले गए लुटेरे

जालंधर : महानगर जालंधर शहर में लुटेरे बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे है । फ़ोन स्नैचिंग का एक मामला सोढल रोड से सामने आया है। बता दे सोढल रोड पर एक मनी एक्सचेंजर के दफ्तर के बाहर महिला अपनी विदेश में बैठी बेटी से आईफोन मोबाइल पर बात कर रही थी। इतने में रॉन्ग साइड से मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे बात रही महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। महिला लुटेरों के पीछे भागी भी लेकिन बीच में वह सड़क पर गिर गई।

पीड़ित बलजीत कौर ने कहा कि वह दादा कॉलोनी की रहने वाली है। उनकी एक बेटी विदेश में है। बेटी ने वहां से पैसे भेजे थे। वह अपने पति के साथ सोढल रोड पर एक मनी एक्सचेंज करने वाले के पास पैसे लेने आए थे। वहां पर उन्हें उनकी बेटी का फोन आ गया। वह फोन सुनने के लिए दफ्तर से बाहर आ गई। जबकि पति अंदर ही बैठे हुए थे।

वह फोन सुनते-सुनते सड़क किनारे पहुंच गई। अभी उसकी बात बेटी से चल ही रही थी कि इतने में उसके पीछे से रॉन्ग साइड में दो मोटरसाइकिल सवार युवक आए और उसके हाथ से फोन छीन कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसने शोर भी मचाया और उनके पीछे भागी भी, लेकिन लुटेरे तेज रफ्तार से भाग गए।इसके बाद पुलिस को सूचित किया। यह सारी वारदात वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।


Leave a Reply