Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबियों के लिए सौगातः Air India की अमृतसर से लंदन के लिए सीधी फ्लाइट 16 अगस्त से शुरू
Air India flight made emergency landing due to engine failure

पंजाबियों के लिए सौगातः Air India की अमृतसर से लंदन के लिए सीधी फ्लाइट 16 अगस्त से शुरू

अमृतसर : यूके और पंजाब में रहने वाले पंजाबियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। Air India अमृतसर से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे तक के लिए सीधी उड़ान 16 अगस्त से शुरू कर रही है। यह उड़ान श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। इसको लेकर फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के ग्लोबल कन्वीनर व अमृतसर विकास मंच के कन्वीनर समीप सिंह गुमटाला ने जानकारी देते हुए कहा यह उड़ान हर सोमवार लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे से दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी और मंगलवार की रात 1.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहीँ मंगलवार तड़के 3.10 बजे यह अमृतसर से रवाना होकर सुबह 7.10 पर लंदन पहुंचेगी। अमृतसर से लंदन की सीधी फ्लाइट शुरू होने से पंजाबियों को बड़ा फायदा मिलेगा । क्यूंकि पहले उन्हें लंदन जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी। अब वह सीधे अमृतसर से वहां पर जा सकेंगे।

 

 

source link


Leave a Reply