Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से मांगी माफ़ी
Former Punjab CM Charanjit Singh Channi apologized to the Jathedar of Shri Akal Takht

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से मांगी माफ़ी

चंडीगढ़, 18 फरवरी (ब्यूरो) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने माफी मांगी है। मामला दस्तार के ऊपर हिमाचली टोपी पहनने का है। जिससे चन्नी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उनके साथ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का विवाद जुड़ा है। दरअसल, चन्नी कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे। यहां उनकी मुलाकात हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से हुई।

उस दौरान CM सुक्खू द्वारा चन्नी के सम्मान के लिए उन्हें शॉल और टोपी पहनाई गई, लेकिन चन्नी ने हिमाचली टोपी दस्तार के ऊपर रख ली। इसके बाद मामले ने धार्मिक रंग ले लिया और सिख संगठनों द्वारा उनका विरोध व आपत्तियां जताई जाने लगी। इसके बाद उन्होंने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से माफी मांग ली है।


SGPC ने भी जताई आपत्ति

चरणजीत सिंह चन्नी के दस्तार पर हिमाचली टोपी रखने के मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी आपत्ति जताई है। SGPC ने सिख परंपरा का उल्लंघन बताते हुए चन्नी से माफी मांगने की बात कही। हालांकि चन्नी द्वारा यह मामला अनजाने में होने की बात कहते हुए माफी मांगी जा रही है।


Leave a Reply